नई दिल्ली
Assam Politics : असम कांग्रेस में उथल-पुथल…! भूपेन बोरा का इस्तीफा…CM ने दिया BJP में आने का ऑफर
थोड़े ही समय बाद इस्तीफे को लिया वापस
नई दिल्ली, 16 फरवरी। Assam Politics : असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने सोमवार, 16 फरवरी 2026 को अपना इस्तीफा सौंपा, लेकिन थोड़े ही समय बाद इसे वापस भी ले लिया। उनके इस्तीफे की वजह पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी और असम कांग्रेस के कार्यकाज में अव्यवस्था का आरोप था।
भूपेन बोरा ने अपने इस्तीफे में कहा था कि पार्टी आलाकमान की ओर से असम के संगठनात्मक मामलों पर सही समय पर और प्रभावी फैसले नहीं लिए गए, जो उनकी नाराजगी का कारण बने। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और ऐसे में बोरा का इस्तीफा राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर गया था।
हालांकि, कांग्रेस के अन्य नेताओं, जैसे गौरव गोगोई, भंवर जितेंद्र सिंह और प्रद्युत बोरदोलोई ने बोरा से गुवाहाटी में मुलाकात की और इस्तीफे को वापस लेने के लिए राजी किया। असम कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने इसे कांग्रेस परिवार के भीतर होने वाले मतभेदों के रूप में प्रस्तुत किया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेतृत्व ने उनसे लंबी बातचीत की और इस मुद्दे को सुलझा लिया।



