ASP की बहू ने मायके में की आत्महत्या..12 जुलाई को ही हुई थी शादी…

News Power Zone
1 Min Read

इंदौर: एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल की बहु ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एमआईजी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्ट मार्टम करवाया गया है। 12 जुलाई को ही श्रेया की वरुण सिंह से शादी हुई थी। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए श्रेया का मोबाइल जब्त कर लिया है।

 

सुबह मां ने लटकते देखा

बेटी को फांसी फंदे पर लटकता देख मां अलका ने नजदीकियों को इसकी खबर दी। सहकारिता विभाग में पदस्थ सौरभ प्रताप सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी। और शव को फंदे से नीचे उतारा। एसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक स्वजन अभी कथन देने की स्थिति में नहीं है। श्रेया के फोन की जांच करवाई जाएगी।

Share This Article