Amit Shah: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ी बैठक आज, केंद्रीय मंत्री अमित शाह 7 राज्यों के CS, DGP की लेंगे बैठक

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्यगण, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशकृ अशोक जुनेजा और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Amit Shah: आज नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ी बैठक

 

Amit Shah: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर शनिवार 24 अगस्त को बड़ी बैठक होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे। नक्सल प्रभावित 7 राज्यों के CS, DGP के साथ बैठक होगी। नक्सलवाद से निपटने अंतर्राज्यीय समन्वय की रणनीति बनेगी। सुबह 11.30 बजे से अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक होगी। दोपहर 2.30 बजे छत्तीसगढ़ को लेकर बैठक होगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास पर चर्चा की जाएगी। शाम 5.30 बजे गृहमंत्री शाह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

Share This Article