Featuredकोरबासामाजिक

Korba: जल जीवन मिशन: मांगामार ग्राम में “हर घर जल” उत्सव का आयोजन, ग्राम पंचायत को किया योजना का हस्तांतरण

कोरबा। जिला मुख्यालय से लगभग 53 किमी दूर करीब 2519 की आबादी वाले ग्राम मांगामार में जल जीवन मिशन के तहत, इस ग्राम में 145.34 लाख रुपए की रेट्रोफिटिंग योजना को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन कोरबा द्वारा मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत ग्राम में 15 मीटर ऊँची 40 किलोलीटर की एक उच्चस्तरीय पानी की टंकी, 3700 मीटर पाइपलाइन और 522 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

 

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन’ के तहत “हर घर जल” पहुंचने से ग्राम में खुशी का माहौल है। ग्राम की महिला हितग्राही समारिन बाई खाण्डेल ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि पहले पेयजल के लिए उन्हें हैंडपंप और कुओं पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मियों में भू-जल स्तर कम होने से पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती थी।

 

जल जीवन मिशन के आने से अब यह समस्या लगभग समाप्त हो गई है। योजना के सफल क्रियान्वयन में ग्राम सरपंच और ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही है। प्रत्येक घर में नल कनेक्शन पहुंचने से ग्रामीणों को जल संकट से राहत मिली है, और पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भरता लगभग समाप्त हो गई है।

अब ग्रामीणों को सालभर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। योजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद, 28 सितंबर 2024 को ग्राम पंचायत में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में ग्राम की सरपंच विमल देवी राज, सचिव पंचराम कोराम, पंचायत सदस्य और कई ग्रामीणों की उपस्थिति में “हर घर जल” उत्सव मनाया गया, साथ ही योजना का हस्तांतरण ग्राम पंचायत को किया गया।

इस अवसर पर सरपंच विमल देवी राज, सचिव पंचराम कोराम, पंचगण एवं ग्रामीणजन छत्रपाल सिंह, कार्तिक दास, अमेन्द्र लाल, राजकुमार, रत्नी बाई, रमला बाई, मिथिला बाई, रोजगार सहायक कृष्ण कुमार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से उपअभियंता दूर्गेश्वरी मिश्रा, जिला समन्वयक राबिन एक्का, गोविंद निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button