Featuredदेशसामाजिक

12 साल बाद नवरात्रि में गुरु हो रहे वक्री, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ मान- प्रतिष्ठा की प्राप्ति के योग

न्यूज डेस्क। वैदिक ज्योतिष अनुसार देवताओं के गुरु बृहस्‍पति नवरात्रि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। मतलब गुरु ग्रह 9 अक्‍टूबर को वृषभ राशि में वक्री होंगे। वहीं वह अगले साल 4 फरवरी तक वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। साथ ही उसके बाद मार्गी हो जाएंगे। गुरु के वक्री चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को नई नौकरी मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आर्थिक रूप से भी यह अवधि आपके लिए अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में भी आपके लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं व्यापारियों को धन लाभ होगा और आपकी सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी और आपके परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

 

मेष राशि (Aries Zodiac)

गुरु ग्रह का वक्री होना मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है। आपको नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है। आपको नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है।

 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उल्टी चाल चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव संभव है और आपको करियर में नए और बेहतरीन अवसवर प्राप्‍त होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। किसी विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही आप इस अवधि में काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button