हादसा: हाइवा ने छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर

News Power Zone
1 Min Read

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो स्कूली छात्र हाइवा वाहन की चपेट में आ गए। इस दौरान एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना सनौद थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार 10 वीं कक्षा के छात्र 16 वर्षीय उज्ज्वल साहू की मौके पर मौत हो गई। वहीं 6वीं कक्षा का छात्र खेमेन्द्र कतलाम की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र हैं।

Share This Article