अडाणी विवाद पर हंगामा, राज्यसभा सभापति पर अविश्वास प्रस्ताव और प्रियंका गांधी का अनोखा कदम

Desk Reporter
2 Min Read

संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन, 10 दिसंबर 2024, को अडाणी विवाद ने दोनों सदनों का माहौल गर्मा दिया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने ‘मोदी-अडाणी एक हैं’ लिखा बैग लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सांसदों ने अडाणी मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।

राज्यसभा सभापति पर गंभीर आरोप

राज्यसभा में विपक्ष ने सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए उन्हें पक्षपाती कहा। इस प्रस्ताव पर 60 सांसदों के हस्ताक्षर हुए, लेकिन सोनिया गांधी का नाम शामिल नहीं था। विपक्ष ने संविधान के अनुच्छेद 67(b) के तहत यह प्रस्ताव लाया।

बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष पर विदेशी एजेंडे का समर्थन करने और जॉर्ज सोरोस से जुड़े होने का आरोप लगाया। इसके जवाब में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और सरकार पर बहस से भागने का आरोप लगाया।

प्रियंका गांधी का प्रदर्शन और संदेश

प्रियंका गांधी ने “मोदी-अडाणी भाई-भाई” का संदेश देते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सरकार खुद नहीं चाहती कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले।

आज पेश होंगे कई महत्वपूर्ण विधेयक

सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक, रेलवे संशोधन विधेयक, और भारतीय बंदरगाह विधेयक जैसे अहम विधेयकों को पेश किया जाना है।

आप सांसदों का नोटिस

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया। उन्होंने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की।

 

Share This Article