बड़ी खबर: 8 करोड़ से ज्यादा का गबन करने वाला जल संसाधन विभाग का SDO गिरफ्तार

News Power Zone
1 Min Read

बलरामपुर। SDO of Water Resources Department arrested : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में पुलिस ने शासकीय राशि गबन करने वाले जल संसाधन विभाग के SDO को गिरफ्तार किया है। जल संसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओ संजय कुमार ग्रायकर ने नियम विरुद्ध तरीके से दस्तावेजों के साथ कूट रचना कर 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 526 रुपए गबन कर लिया था।

 

SDO of Water Resources Department arrested : आरोपी पिछले 1 साल से फरार चल रहा था, जिसे रायगढ़ से रामानुजगंज की पुलिस ने अब दबोचा है। संजय कुमार ग्रायकर ने जल संसाधन विभाग रामानुजगंज में एसडीओ के पद पर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर शासकीय राशि का गबन किया था। आरोप है कि, भू अर्जन की राशि में हेर- फेर किया और फरार हो गया था। एक साल बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article