रायपुर दक्षिण उपचुनाव : चौथे चरण में भाजपा के सुनील सोनी को बढ़त, कांग्रेस के आकाश पीछे, देखें वोट मार्जिन

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती 8:30 बजे से शुरू हुई। अब तक मतगणना के चार चरण पूरे हो चुके हैं। चौथे चरण की काउंटिंग के बाद भाजपा को 14374 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को 8738 मिले हैं। भाजपा के सुनील सोनी कांग्रेस के आकाश शर्मा से 5636 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। जिसमें 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले 2023 में विधानसभा चुनाव से यहां से विजयी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने 2024 के लोकसभा में प्रत्याशी बनाया था। इसे जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह से रायपुर दक्षिण में उपचुनाव की स्थिति बनी है।

Share This Article