KORBA : कलेक्टर ने इन 25 गांवों के जमीन की बटांकन खरीदी पर लगाई रोक.. जमीन दलालों में मंसूबे फिरा पानी…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा । कलेक्टर ने जिले 25 गांवों की जमीन पर बटांकन और खरीदी रोक लगा दी है। जमीनो की खरीदी बिक्री पर रोक लगने की खबर से जमीन दलालों के मंसूबे पर पानी फिर गया है।

 

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 149वी के चांपा कोरबा-छुरी-कटघोरा (पैकेज-2) किमी 38.200 से कि मी.80.295 में चार लेन सड़क निमार्ण कार्य हेतु भू-अर्जन हेतु तहसील कोरबा,दर्री, कटघोरा एवं पोडी-उपरोड़ा जिला कोरबा में प्रभावित निजी भूमि के व्यापवर्तन एवं बटांकन किये जाने पर कलेक्टर अजीत वसंत ने पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में पच्चीस गाँव की जमीन प्रभावित होगी। इसे ध्यान में रखते हुए जमीनो की बिक्री और खरीदी पर रोक लगाई है। जिससे फर्जी मुआवजा प्रकरण पर रोक लग सके। बहरहाल कलेक्टर के आदेश के बाद जमीन दलालों के मंसूबो पर पानी फिरता दिख रहा है।

 

Share This Article