IPL Mega Auction 2025: सर्वाधिक बेस प्राइज वाले भारतीय खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

News Power Zone
1 Min Read

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने हाल ही में मेगा ऑक्शन की तारीखों का एलान कर दिया है. 2025 सीजन की तैयारी में फ्रेंचाइजी के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, सऊदी अरब में आयोजित होगा.आईपीएल की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इस नीलामी में 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया है, जिनमें से जल्द ही अंतिम सूची शॉर्टलिस्ट की जाएगी.

इन 1574 खिलाड़ियों में से 329 कैप्ड स्टार्स हैं, जिसमें 48 भारतीय शामिल हैं. इस नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा 91 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि कनाडा, स्कॉटलैंड, यूएई, यूएसए, नीदरलैंड्स और इटली जैसी एसोसिएट देशों से 30 खिलाड़ी भी इस सूची में हैं.

 

सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जिन्हें 21 करोड़ में रिटेन किया गया. पिछले सीजन के तीन कप्तान, जिनमें खिताब जीतने वाले श्रेयस अय्यर, टी20 वर्ल्ड कप विजेता ऋषभ पंत और केएल राहुल शामिल हैं, इस बार 2 करोड़ की टॉप ब्रैकेट में नीलामी का हिस्सा बनेंगे

Share This Article