Featuredकोरबाछत्तीसगढ़सामाजिक

Korba: रफ्तार का कहर, 25 फीट नीचे खाई में गिरी कार.. एक की मौत दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल…

कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के तहत कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे मदनपुर घाट पर एक तेज रफ्तार कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक युवक की घटना स्तर पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि अम्बिकापुर लमनाकला निवासी अंकित कुमार और उसका दोस्त विवेक चंद दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और बचपन के दोस्त हैं। मंगलवार की रात दोनों अंबिकापुर से बिलासपुर आए थे जहां देर रात काम खत्म होने के बाद बुधवार की सुबह वापस अंबिकापुर जा रहे थे। इस दौरान कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे मदनपुर घाट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 और संबंधित मोरगा थाना पुलिस को दी गई।

112 के कर्मी किसी तरह खाई के नीचे उतरे और जा कर देखा तो अंकित कुमार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी वहीं उसका दूसरा दोस्त विवेक चंद गंभीर रूप से घायल था, जिसे तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

घायल विवेक चंद ने बताया कि दोनों दोस्त ऑटो डील का काम करते थे और वाहन खरीद कर अंबिकापुर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद वह बेहोश हो गया काफी समय बाद उसे होश आया। इस हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button