Korba : एक दीवाली ऐसी भी! सियान सदन में आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे का मुंह मीठा कर अपनो के बीच बांटी खुशियां, लिया पेड़ लगाने का संकल्प…

News Power Zone
3 Min Read

कोरबा। शुक्रवार को दीपावली मिलन का आयोजन कर सियान सदन के सदस्यों ने सेलिब्रेशन किया, एक दूसरे दीप पर्व की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया.

पुरानी बस्ती स्थित सियान सदन के वरिष्ठ सदस्य मुरीतराम साहू की ओर से निहारिका क्षेत्र स्थित अपने प्रतिष्ठान में दीपावली मिलन का आयोजन किया गया। सियान सदन पुरानी बस्ती से जुड़े सदस्यों इस सेलिब्रेशन का भरपूर आनंद उठाया। सभी ने एक दूसरे को दीपावाली की शुभकामनाएं भी दी और स्वल्पाहार किया।

 

दीपावली मिलन समारोह में शहर से संबंधित गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि पर्यावरण को बचाने अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम सियान सदन पुरानी बस्ती की ओर से चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत सभी सदस्य अपने आस पास के क्षेत्रों से करेंगे और आमजनो को भी इस कार्यक्रम से जोड़ेंगे।
पुरानी बस्ती सियान सदन के वरिष्ठ सदस्य मुरीतराम साहू ने इस मौके पर कहा कि सियान सदन की बदौलत आज हम सब पुराने साथी यहां एकत्रित हुए हैं. निश्चित ही पार्षद धरम निर्मले की सियान सदन पुरानी बस्ती में निगम से उपलब्ध कराने की सराहनीय और अहम भूमिका रही हैं। यह सदन प्रति दिन हमारे उठने बैठने और मनोरंजन का सहारा बन गया हैं। पुराने व नए साथी से सदन में मेल मुलाकात नई उर्जा का संचार करता है।
वरिष्ठ सदस्य धरम निर्मले ने कहा कि कहा कि हमें भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन में उतार कर बड़े भाई का कर्तव्य व भरत की भांति छोटे भाई का धर्म निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की लत से युवाओं को दूर रहने की सलाह दी जानी चाहिए, उन्हें अच्छे आयोजन के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

मिलन समारोह में पहुंचे सभी सदस्यों को श्री साहू ने गिफ्ट भी प्रदान किया। दीपावली मिलन के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य , टिकेश्वर सिंह , विमल थवाईत,बोध सिंह ठाकुर,एहसान खान,प्रदीप जायसवाल, अब्दुल गनी, यासीन खान, बजरंग सोनी और खगेश्वर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस यादगार पल को कैमरे में भी कैद किया गया।

Share This Article