Korba: नशे में मदहोश युवाओं के हाथों में बालको का भविष्य..पुलिस ने किया इन ट्रेनी अफसरो को गिरफ्तार, फिर…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। नशे में मदहोश युवकों के हाथों में बालको का भविष्य है। बालको के जीईटी के युवा तुर्क इंजीनियरो के खिलाफ बालको पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव के तहत अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि बालको पुलिस ने भारत एल्युमिनियम कंपनी के ट्रेनी अफसर शराब के नशे में बाइक रेसिंग कर रहे थे। शिकायत पर बालको पुलिस ने सड़क में बाइक दौड़ा रहे इंजीनियरो को रोककर पूछताछ की तो सभी शराब के नशे में धुत थे।

नशे में गाड़ी चला रहे युवा इंजीनियरों को ब्रिथ एनेलाइजर में युवकों से फुंकवाया जिसमे 200 से अधिक प्रतिशत रहा। बालको पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्रंक एंड ड्राइव के तहत कार्यवाही की है।

इन अफसरो पर की गई कार्रवाई

 

ट्रेनी इंजीनियर सूरज सोन टकवे, अभिनव शायदु, अज्जो जोसेफ, नंदन कुमार के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की भी कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article