Raipur South Assembly by-election: बीजेपी से सूरज यादव ने खरीदा नामांकन फार्म, अब तक 17 अभ्यर्थियों ने खरीदा फार्म

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। Raipur South Assembly by-election: रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन ही 9 नामांकन आवेदन खरीदे गए। अब तक 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन आवेदन खरीदा है। नामांकन 21 अक्टूबर तक चलेगा।

Raipur South Assembly by-election: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी से सूरज यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से दयाराम मेढ़े, निर्दलीय से जितेंद्र शर्मा, निर्दलीय से महेंद्र कुमार बाघ, निर्दलीय से सुषमा अग्रवाल, निर्दलीय से प्रकाश कुमार उरांव, निर्दलीय से आकाश तिवारी, निर्दलीय से मोहम्मद अनवर रिजवी, निर्दलीय शबिस्ता खान ने नामांकन आवेदन खरीदा है। 28 अक्टूबर को नामांकन की स्कूटनी की जाएगी और 30 अक्टूबर नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।

Share This Article