Korba news :एक तिवारी आबकारी विभाग पर भारी..सेवानिवृत्त के बाद भी कर रहा रंगदारी…

News Power Zone
1 Min Read

Korba news : एक तिवारी पूर्ववर्ती सरकार में भारी था और जिले में भी एक तिवारी इन दिनों आबकारी विभाग पर भारी पड़ रहा है। रिटायरमेंट के बाद भी तिवारी अवैध कारोबार में जेल भेजने का भय दिखाकर रंगदारी कर रहा है।

बता दें कि।अवैध मादक पदार्थों की बिक्री बिना संरक्षण और शह के किसी भी सूरत में संभव नहीं है लेकिन जब लेन-देन को लेकर बात बिगड़ती है या ऊपरी दबाव बढ़ता है तभी मामले उजागर होते हैं। आबकारी विभाग अवैध मादक पदार्थों के मामले में कार्यवाही कम शिकायत को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहता आया। विभाग के मुख्य आरक्षक अजय तिवारी अपनी सेवाकल के दौरान इस मामले में सुर्खियां बटोरते रहे और सेवानिवृत होने के बाद भी उनका यह जलवा कायम है। उनके संबंध में एक महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Share This Article