IPS officer Rajesh Kukreja : IPS राजेश कुकरेजा ने कोरबा SP की संभाली कमान..इस वजह से बने है प्रभारी…

News Power Zone
1 Min Read

IPS officer Rajesh Kukreja: 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुकरेजा ने कोरबा पुलिस अधीक्षक की कमान संभाली। आईपीएस सिद्दार्थ तिवारी के अवकाश में जाने से राजेश कुकरेजा को जिले का प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि कोरबा जिले में अल्पकालिक एसपी के तौर पर राजेश कुकरेजा ने चार्ज ने संभाल लिया है। पूर्व में कोरबा जिले में बतौर CSP पदस्थ रहे राजेश कुकरेजा को कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के 11 दिनों के लिए अवकाश पर होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में जिले की कमान सौंपी गई है। श्री कुकरेजा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी के सेनानी एसपी हैं।

Share This Article