Featuredकोरबासामाजिक

Korba : “अथ नाली गाथा” बरसात में कीचड़ के बाद सूखे में धूल.. अब डेंगू को न्योता दे रहे निगम अधिकारी

Korba : बरसात का पानी शहर में धारदार नाला बनकर बह गया पर शहर में नाली नही बन पाया। निगम के सौ दिन चले  अढ़ाई कोस के कामो पर जनमानस में चर्चा है बरसात गुजरा पर नही बनी नाली,क्या करे रहे हो निगम अधिकारी

 

Korba :

बात सीएसईबी चौक से टीपी नगर गायत्री मंदिर से अनमोल मोटर्स तक बनने वाली नाली की कर रहे है। आषाढ़, सावन और अब तो भादो भी बरसकर चला गया लेकिन नाली निर्माण का काम अभी भी अधूरा है। 1 करोड़ 71 लाख से बनने वाले नाली के लिए 8 महीने का समय निर्धारित किया गया था। 8 महीने का समय तो छोड़िए यहां तो बरस बीत गया बरसात भी बरस कर चला गया और नाली निर्माण का काम अभी भी सिर्फ 50 फीसदी हो पाया है।

निर्माणाधीन नाली के वजह से सड़क पर गंदे पानी से लोगो को गुजरना पड़ रहा था लेकिन अब सूखे की स्थिति में वाहनों की तेज गति से लोगों को धूल चटा रही है और इससे सबसे अधिक तो वे व्यापारी त्रस्त हैं जिनकी दुकान सड़क से लगी हुई है। धूल से सने दुकान में पत्नी भी अगर गलती से आ जाये तो काउंटर पर बैठे पति को पहचान नहीं पाएगी। यही नही सड़क पर नाली निर्माण के कारण सड़क पर लगातार बह रहा बदबूदार पानी डेंगू को भी आमंत्रण पत्र दे रहा है।

 

रिवाइज करने की चल रही तैयारी

सूत्रों की माने तो नाली निर्माण की कछुआ चाल को गति देने और निगम के खजाने को लूटने असफरों ने प्लान तैयार कर लिया है। बिना पेनाल्टी के आम लोगो की समस्या को नजरअंदाज कर  दे रहे टाइम एक्सटेंशन के पीछे लूट की पटकथा रची जा रही है।

 

अफसरो ने अक्टूबर तक पूर्ण होने की उच्च अधिकारियों को की है रिपोर्टिंग

नगर निगम के अधिकारी नाली निर्माण के काम को 30 अक्टूबर तक पूर्ण कर लेने की जानकारी देकर उच्चाधिकारियों को भटका रहे हैं। जबकि फील्ड में काम की गति को देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि अभी दिल्ली दूर है।

 

तय समय पर काम नही पूरा, होगी पेनाल्टी वसूली

 

नगर निगम के कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला ने कहा कि तय समय पर नाली निर्माण का कार्य पूर्ण नही हो पाया है। ठेकेदार से नियमानुसार पेनाल्टी वसूली होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button