CG News तृप्ति के हाथ यातायात की कमान , भरत बढ़ाएंगे कमलेश्वरपुर थाने का मान

News Power Zone
1 Min Read

अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। धौरपुर ,कमलेश्वरपुर थाना के साथ पुलिस चौकी केदमा, रघुनाथपुर, कुन्नी तथा पुलिस सहायता केंद्र मिशन अस्पताल व जिला अस्पताल के प्रभारी बदल दिए गए हैं। सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने तीन अलग-अलग आदेश में दो निरीक्षक, सात उप निरीक्षक तथा 31 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया है।

शहरी क्षेत्र के थानों में जमे पुलिस अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में तथा ग्रामीण क्षेत्र के थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को अंबिकापुर शहर के थानों में काम करने का अवसर दिया गया है। रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रशासनिक दृष्टिकोण से यातायात शाखा अंबिकापुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में निरीक्षक भरत लाल साहू को कमलेश्वरपुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक सेत राम गहिर को चौकी प्रभारी केदमा, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार दीवान को थाना प्रभारी धौरपुर, उप निरीक्षक रामनारायण पटेल को चौकी प्रभारी रघुनाथपुर की जवाबदारी दी गई है।

Share This Article