पड़ोसी ने महिला के बेबसी का उठाया फायदा.. होटल में ले जाकर किया बलात्कार…

News Power Zone
2 Min Read

बरेली, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला अपने पति से झगड़े के बाद मायके में रह रही थी, और इसी का गलत फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे बहला-फुसलाकर, नशीली दवा पिलाकर, रातभर बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी महिला को होटल में छोड़कर फरार हो गया।

भरोसा जताकर किया बलात्कार

जानकारी के अनुसार, बरेली जिले में एक पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहे थे, जिसके चलते महिला अपने पति को छोड़कर मायके आ गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने महिला के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। जब महिला ने युवक पर भरोसा करना शुरू कर दिया, तो उसने एक दिन काम के बहाने महिला को बुलाया और उसे एक होटल में ले जाकर नशीली दवा पिला दी। महिला के बेहोश होते ही आरोपी ने रातभर बलात्कार किया और सुबह उसे होटल में छोड़कर फरार हो गया।

26 अगस्त की घटना, अब दर्ज कराया केस

महिला ने पुलिस को बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी में रहने वाले सोमवीर सोनू कश्यप से उसकी तीन महीने पहले पहचान हुई थी। इसी वजह से उसका पति से विवाद हुआ था, जिससे वह मायके में रह रही थी। 26 अगस्त की रात 10 बजे, सोनू ने महिला को किसी काम के बहाने बुलाया और होटल ले गया। उसने कहा कि काम खत्म होने के बाद महिला को उसके पति के पास छोड़ देगा, लेकिन होटल में ले जाकर बलात्कार किया और फरार हो गया। महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पति को दी और फिर सुभाष नगर थाने जाकर केस दर्ज कराया।

Share This Article