Korba: मॉर्निंग वॉक करने निलकी महिला की मौत..सामंता कंपनी सुमन डे के पुत्र ने…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा । दीपका थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका का नाम मंजू देवी बताया गया। बताया जा रहा है कि मंजू देवी गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, इसी दौरान प्रगति नगर कॉलोनी में तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल महिला को गेवरा स्थ्ति नेहरु शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार कार सामंता कंपनी के एक अधिकारी सुमन डे का नाबालिग पुत्र चला रहा था। घटना की जानकारी होने पर सुमन डे ने कार को अपने घर पर छुपा दिया और स्कूटी से थाना पहुंचर खुद हादसे की जिम्मेदारी लेने लगे। घटना स्थल पर कार के टायर के निशान स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Share This Article