CG News: घर की कच्ची दीवार गिरी, दादी सहित दो बच्चियों की मौत

News Power Zone
1 Min Read

 

सूरजपुर।CG News: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करतमा में एक दुखद घटना सामने आई है। घर की कच्ची दीवार गिरने से दो मासूम बच्चियों और उनकी दादी की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब डेढ़ वर्ष और 2 वर्ष की बच्चियां अपनी दादी के साथ घर में थीं। दीवार अचानक गिर गई, जिससे तीनों मलबे में दब गए।

CG News: हादसे के बाद घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Share This Article