Rajya Sabha Election: जॉर्ज कुरियन भोपाल पहुंचे, राज्य सभा के लिए आज जमा करेंगे नामांकन पत्र

News Power Zone
1 Min Read

भोपाल। Rajya Sabha Election: राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। मप्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई रिक्त हुई सीट के लिए केरल के जॉर्ज कुरियन बुधवार 21 अगसत को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। एक दिन पहले मंगलवार को भाजपा ने अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के साथ मप्र से कुरियन के नाम की घोषणा घोषणा की थी। कुरियन केंद्रीय राज्यमंत्री हैं।

सीएम हाउस पहुंचे कुरियन

Rajya Sabha Election: जॉर्ज कुरियन आज सुबह एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट से भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वीडी शर्मा के साथ कुरियन मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। दोपहर 12 बजे के करीब वे नामांकन दाखिल करने विधानसभा जाएंगे। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

Share This Article