CG Crime: अंबिकापुर के युवक की गोली मारकर हत्या, कार के भीतर मिली लाश, शाम से था लापता

News Power Zone
2 Min Read

अंबिकापुर। CG Crime: अंबिकापुर शहर के मनेंद्रगढ़ मार्ग स्थित होंडा शो-रूम के पीछे स्थित सुभाषनगर निवासी करीब 25 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश शहर से लगे चठिरमा जंगल में कार के भीतर मिली।

CG Crime: इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने युवक को गोली मारने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस को युवक का शव जंगल से बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, लेकिन वह अलग तरह का बयान दे रहा है।

CG Crime: जानकारी के अनुसार शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ मार्ग स्थित होंडा शो-रूम के पीछे स्थित सुभाषनगर निवासी अक्षत अग्रवाल उम्र करीब 25 वर्ष मंगलवार की शाम अपनी कार से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। वह रात 9 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने निकले, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसकी रिपोर्ट उन्होंने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भी उसकी खोजबीन शुरु कर दी।

 

CG Crime: पुलिस ने संदेह के आधार पर भानू बंगाली नामक एक युवक बुधवार की सुबह उसके घर से उठाया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अक्षत अग्रवाल का शव को चठिरमा जंगल स्थित कार के भीतर से बरामद किया। युवक ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि युवक के पास से 500-500 के करीब 100 नोट व ज्वेलरी मिले हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Share This Article