Korba : बबली गैंग के फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार..ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट कर हो जाते थे फरार…

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी महेंद्र उर्फ भाखा से मोबाइल लूटपाट के नकदी रकम सहित हथियार जब्त किया गया है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर ट्रक ड्राइवरों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले बबली गैंग के फ़रार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। प्रार्थी ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव पिता इंद्ल राम यादव उम्र 23 वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15/06/24 के 5:30 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी रक़म लूट कर ले गये है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के 02 आरोपियों को गिरफ़्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया था, उक्त प्रकरण के आरोपी महेंद्र कुमार खटकर उर्फ़ भाका फ़रार हो गया था जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 16/08/2024 को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

आरोपी को पकड़ने में प्र आर अवधेश यादव तथा आरक्षक हितेश राव का विशेष योगदान रहा।

Share This Article