CG News: नगरीय निकाय के कर्मचारी आज हड़ताल पर रहेंगे,नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में होगा प्रदर्शन

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG News: प्रदेशभर के 184 नगरीय निकायों के कर्मचारी अपनी 6 सूत्रीय मांग को लेकर आज हड़ताल पर रहेंगे। प्रांतीय संगठन के आव्हान पर जिले के नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने भी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदेशभर के नगरीय निकायों के कर्मचारी एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे।

 

CG News: नगरीय निकाय कर्मचारी की प्रमुख मांगों में नगरीय निकाय के कर्मचारियों का वेतन प्रतिमाह ट्रेजरी के माध्यम से जारी करने की मांग शामिल है। कर्मचारियों के प्रदर्शन से बिजली पानी, और सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ेगा।

Share This Article