UAE से लौटकर से “Thar”से ऑपरेट कर रहा था सट्टा.. पुलिस ने किया गिरफ्तार…

News Power Zone
2 Min Read

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से सट्टा संचालित कर रहे दो सगे भाइयों को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुर्ग निवासी यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार जब्त की गई है। यामंत संयुक्त अरब अमीरात में रहता था। अभी वापस आया है। वह महादेव सट्टा एप में वाट्सएप के जरिए पैसा डिपाजिट करता था।

 

गंज थाना पुलिस ने शनिवार की रात फाफाडीह एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज के नीचे यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को थार कार में पकड़ा। आरोपित ऑनलाइन महादेव सट्टा एप में मोबाइल से लोगों को सट्टा खिला रहे थे।

 

महादेव सट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित यामंत चंद्राकर महोदव सट्टा एप में डिपाजिट और विड्राल का काम देखता था। उसने यूनाइटेड अरब अमीरात में रहना बताया। अभी वर्तमान में वह यहीं से काम देख रहा था।

 

दुबई के लोगों से जुड़े आरोपित

यामंत महादेव सट्टा एप में एकाउंटेंट का काम करना बताया। मोबाइल के माध्यम से महादेव सट्टा एप के खिलाडि़यों से वाट्सएप के जरिए पैसे का लेन-देन का काम करता है।

महादेव सट्टा एप के खिलाड़ी उसे जडडू के नाम से जानते हैं। जडडू नाम से जो सिम नंबर है वह यूनाइटेड अरब अमीरात का है। उसी नंबर से दुबई में बातचीत करता है।

 

खाते को पास करता है आरोपित

आरोपित ओमप्रकाश चंद्राकर महादेव सट्टा एप के वाट्सएप ग्रुप बैंक डिटेल में जुड़ा हुआ है। इसमें खाता आने पर उस खाता को पास करने का काम देखता था। इसके लिए ट्रांसफर ग्रुप बना हुआ है, जिसमें खाता नंबर भेजने पर पैसा जमा हो जाता है।

तलाशी लेने पर आरोपित यामंत चंद्राकर के पास एक नग एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, थार कार और यूनाटेड अरब अमीरात का बना आइकार्ड जब्त किया गया। वहीं ओमप्रकाश चंद्राकर के पास दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

Share This Article