युवक ने फांसी लगाकर दी जान.. पुलिस ने जताई प्रेम प्रसंग की आशंका, जांच में जुटी…

News Power Zone
2 Min Read

बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम धोबेदण्ड में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने युवक के मोबाइल को जब्त कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतक मृणाल दुग्गा 20 वर्ष ने अपने घर के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। दल्लीराजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया युवक रोज की तरह खाना खाकर मृणाल अपने घर से गांव में ही टहलने निकला था, फिर रात में टहल कर घर आकर सो गया। वहीं घर में सभी लोग सो रहे थे तभी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक आधी रात को युवक की मां जब उठी तो अपने बेटे को फंदे पर लटका देखा और परिजनों को उठाई।

जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है क्योंकि मृतक युवक आत्महत्या करने से पहले किसी लड़की से बात की है। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के मोबाइल को जब्त कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

Share This Article