CG News: धमतरी में एक स्कूल की बउंड्रीवाल गिरने से पहली कक्षा की छात्रा की मौत, एक महीना पहले लिया था एडमिशन

News Power Zone
2 Min Read

धमतरी। CG News: धमतरी के छुरियारा पारा में प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवाल और गेट के गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना के समय बच्ची वहां खेल रही थी, तभी बाउंड्रीवाल गिर गई। घायल छात्रा को तुरंत बाइक से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

CG News: जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला छुरियारा पारा क्रमांक 19 में शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे हुई। बच्ची पहली कक्षा में पढ़ती थी और उसका एक महीना पहले ही इस स्कूल में एडमिशन हुआ था। बच्ची की मौत के बाद तहसीलदार केतन भोयर, शिक्षा विभाग के बीईओ कलीराम साहू, और वार्ड पार्षद टिकेश्वर ध्रुव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

CG News: तहसीलदार केतन भोयर ने बताया कि बच्ची मध्यान्ह भोजन के बाद लगभग डेढ़ बजे स्कूल गेट के पास खेल रही थी, तभी गेट और दीवार उसके ऊपर गिर गए। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में मुआवजा का प्रावधान है और मामले की जांच की जा रही है।

 

CG News: ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कलीराम साहू ने कहा कि बच्ची मध्यान्ह भोजन के बाद गेट में झूल रही थी, तभी जर्जर दीवार और गेट उसके ऊपर गिर गए। अस्पताल में उसे बचाया नहीं जा सका। इस जर्जर बाउंड्रीवाल को हटाने के लिए संबंधित विभाग को पहले ही पत्र लिखा जा चुका था।

Share This Article