NEET paper leak case: NTA के ट्रंक से ही की थी पेपर चोरी, CBI ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली। NEET paper leak case: नीट पेपर लीक मामला में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में सीबीआई ने हादे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पेपर NTA के ट्रंक से ही चोरी हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार और राजू सिंह के तौर पर हुई है।

 

 

NEET paper leak case: इनमें से एक पर आरोप है कि उसने ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA के ट्रंक से पेपर चुराया था और फिर उसे लीक कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी में पंकज कुमार पटना का रहने वाला है, जबकि राजू सिंह झारखंड के हजारीबाग का है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार दोनों की पेपर को चुराने और फिर पेपर लीक कर पैसे कमाने में संलिप्तता पाई गई है।

Share This Article