CM Vishnudev Sai: मुख्मयंत्री विष्णुदेव साय ने रामलला को अर्पित किए शबरी धाम के बेर, शाम का रायपुर रवाना होंगे, देखें वीडियो

News Power Zone
1 Min Read

अयोध्या/रायपुर। CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ मुख्मयंत्री विष्णु देव साय शनिवार 13 जुलाई को सभी मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां रामलला के दर्शन कर भगवान राम को शबरी की तपोभूमि से लाए बेर की पोटली अर्पित की। उन्होंने जल और महुआ से बना प्रसाद चढ़ाया। राममंदिर ट्रस्ट ने साय कैबिनेट के सदस्यों को सम्मानित किया। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत कर भोजन प्रसाद कराया।

 

CM साय ने X पर शेयर की तस्वीरें

 

मुख्यमंत्री साय ने X पर राम मंदिर की तस्वीरें शेयर कर लिखा-चेहरे पर मुस्कान, जिह्वा पर प्रभु श्रीराम का नाम लेकर प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पहुंच चुका हूं। राम मंदिर में दर्शन-पूजा के बाद शाम 5:15 बजे सीएम मंत्रिमंडल के साथ छत्तीसगढ़ रवाना होंगे।

 

CM Vishnudev Sai: इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया, हिंदू किसी सेट का नाम नहीं है। यह एक विचार है। जिसे मानने वाला हर व्यक्ति, चाहे वह किसी मजहब का हो, अयोध्या धाम की माटी छूना उसके लिए सौभाग्य की बात है। छग भगवान रामलला का ननिहाल है। वहां माता कौशल्या का मंदिर है। मैं सौभाग्यशाली समझता हूं कि यहां आने का मौका मिला।

Share This Article