Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

SDM का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार..ACB की कार्रवाई…

 

नारायणपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने SDM के भ्रष्ट बाबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क राजस्व रिकार्ड में सुधार करवाने के एवज में 8 हजार की रिश्वत ले रहा था।

दरअसल, पीड़ित लवदेव देवांगन, चांदनी चौक, नारायणपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर कार्यालय में शिकायत की थी कि उसके द्वारा पूर्व में खरीदे गये भूमि के राजस्व रिकार्ड में सुधार करवाने हेतु एसडीएम न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। सुनवाई पश्चात् एसडीएम द्वारा उसके पक्ष में आदेश दो माह पूर्व ही पारित कर दिया गया था।

परन्तु कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 संकेर कुमेटी द्वारा आदेश को प्रतिलिपि शाखा में अगली कार्यवाही हेतु भेजने के लिये 8,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों आरोपी को पकड़वाना चाहता था।

Related Articles

Back to top button