KORBA BREAKING: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! 43 नए TI की पोस्टिंग, कोरबा में 5 की एंट्री… इन थानों की कुर्सी पर किसकी होगी ताजपोशी?

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्यभर में उपनिरीक्षक (SI) से निरीक्षक (TI) पद पर पदोन्नत हुए 43 अधिकारियों की पदस्थापना सूची जारी कर दी है। इस आदेश के तहत कोरबा जिले को 5 नए थाना प्रभारी (TI) मिले हैं। सूची जारी होते ही जिले के पुलिस महकमे में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

सबसे ज्यादा नजरें जिले के उन थाने पर टिकी हुई हैं। जहां कोरबा पोस्टिंग कराने वाले हर थानेदार का सपना होता है। सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील थानों में शामिल थाने की कमान आखिर किस अधिकारी को सौंपी जाएगी, इसे लेकर पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, नए निरीक्षकों की जॉइनिंग के बाद जिले के कई थानों में पदस्थापना और जिम्मेदारियों में बदलाव संभव है। ऐसे में बालको समेत अन्य प्रमुख थानों के थाना प्रभारियों को लेकर जल्द ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी हो सकते हैं।

PHQ के इस फैसले को कोरबा पुलिस के लिए एक बड़े प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस अधीक्षक किस अधिकारी को किस थाने की जिम्मेदारी सौंपते हैं, खासकर कुसमुंडा थाने की कमान किसे मिलती है।

 

 

Inspector Promotion order 30.07.2026

Share This Article