Breaking : मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक ने की आत्महत्या.. हड़कंप..

News Power Zone
1 Min Read

भोपाल। राजधानी भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना से पुरे राजधानी में सनसनी फैल गई है । मौत से पहले पूजा का उनके पति से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

आपको बता दें कि पूजा थापक भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसम्पर्क अधिकारी थी।जानकारी के अनुसार रात 12 बजे के आसपास पूजा थापक की उनके पति के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गया था। इसके बाद पूजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब उनके पति कमरे में पहुंचे तो फंसी पर झूलता देख हैरान हो गए। जिसके बाद फ़ौरन पूजा को एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार पूजा की शादी लगभग 2 साल पहले हुई थी। इनका पति पेशे से प्रौद्योगिकी विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि पूजा थापक ने पारिवारिक कारणों के चलते इतना बड़ा कदम उठाया है।

Share This Article