IAS राजेश टोप्पो क मिला प्रमोशन, विभाग भी हुआ जारी, जलसंसाधन के बने विशेष सचिव…

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर में 2005 बैच के IAS अफसर राजेश सुकुमार टोप्पो को आखिरकार प्रमोशन मिल ही गया। बीते पांच साल तक दरकिनार रहे राजेश टोप्पो को नई सरकार के आने के बाद यह पदोन्नति मिली है। खास बात यह है कि सरकार ने ड्यू डेट से ही उनके प्रमोशन का आदेश जारी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक 1 जनवरी 2021 की तारीख़ से IAS टोप्पो को पदोन्नति दी गई है। जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव ( स्वतंत्र प्रभार) राजेश सुकुमार टोप्पो को विष्णुदेव साय सरकार ने भूतलक्षी प्रभाव ( 1 जनवरी 2021) से सचिव प्रमोट कर दिया है। पूर्व की कांग्रेस सरकार में राजेश टोप्पो को न तो पदोन्नति दी गई और न ही कहीं पोस्टिंग मिली। जबकि उन्हें 1 जनवरी 2021 से प्रमोशन मिलना था। 2005 बैच के आईएएस टोप्पो को सरकार ने उसी 1 जनवरी 2021 की तारीख से अधिसमय वेतनमान में पदोन्नति दी है।

Share This Article