MP NEWS: पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के सीमा में : 14 लाख का इनामी नक्सली एनकाउंटर में ढ़ेर

News Power Zone
2 Min Read

MP NEWS: भोपाल। नक्सल विरोधी अभियान में एमपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने 14 लाख के इनामी नक्सली को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।मारा गया नक्सली एरिया कमेटी का मेम्बर था। क्रॉस फायरिंग में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर हैं। मारा गया नक्सली का नाम सोहन उर्फ उकाश था जो आईइडी विस्फोटक बनाने में महिर था। नक्सली 11 साल से एक्टिव रहकर काम कर रहा था।

MP NEWS: भोपाल में एडीजी एएनओ नक्सल विरोधी अभियान जयदीप प्रसाद ने बताया कि बालाघाट पुलिस हॉक फोर्स के लिए आज बड़ा दिन हैं। बालाघाट के जंगलों में चल रहे एनकाउंटर में हॉक फोर्स को बड़ी सफलता मिली हैं। एरिया कमेटी मेम्बर भी था मारा गया नक्सली। बड़े नक्सली कमांडरों के साथ मिलकर काम करने वाले 14 लाख के इनामी नक्सली को हॉक फोर्स ने ढेर कर दिया है।

MP NEWS: उन्होंने बताया कि हॉक फोर्स इंटेलिजेंस की सूचना पर आरोपी को लम्बे समय से ट्रेक कर रही थीं।उसका बालाघाट के आसपास जंगलों में मूवमेंट था। जब फायरिंग हुई उस समय 10-15 नक्सली मौजूद थे। क्रॉस फायरिंग हुई उसमे अन्य नक्सली भी घायल हुए है। जिसमे से 1 नक्सली की डेड बॉडी मिली बाकी भागने में कामयाब हो गए।

MP NEWS: उन्होंने बताया कि अब भी सर्च अभियान और एनकाउंटर जारी है। जांच में पता चला है कि नक्सली केनवुड का महंगा वायरलेस सेट का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि लगातर नक्सलियों को खत्म करने अभियान जारी है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र पुलिस क्लोज कोर्डिनेशन में काम कर रही है। हाल ही में 3 इनामी मारे गए हैं,इस सफलता के बाद डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने प्रोत्साहित करते हुए कई पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रोमोशन दिया हैं। 5 सालों में 19 नक्सली मारे गए हैं जिनपर करीब सवा 3 करोड़ रूपए का इनाम घोषित था।

 

Share This Article