Korba: बंद किए जाने के बाद भी पोकलेन से रेत खनन और अवैध भंडारण, ग्रामीणों ने रोका तो दादागिरी . .गांव फसाद कराता है ठेकेदार अक्षय गर्ग…

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। कलेक्टर साहब, रेत के अवैध कारोबार से चांदी काट रहे ठेकेदार की मनमानी का विरोध ग्रामीणों को भारी पड़ रहा है। शासन ने रेत घाट बंद तो कर दिया पर पोकलेन से ठेकेदार अक्षय गर्ग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण अब भी जारी है। ग्रामीणों ने जब विरोध कर उत्खनन रोका तो अब ठेकेदार गांव में दादागिरी कर रहा है। हमारे शांति प्रिय गांव में झगड़ा फसाद कराता है। उसकी मनमानी बढ़ती जा रही है। इस अर्जी पर गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्यवाही करें।

 

गांव में अशांति फैलाने एवं रेत भंडारण को निरस्त करने की मांग करते हुए कोरबा कलेक्टर को यह शिकायत पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बांगो में रहने वाले ग्रामीणों ने लिखा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम बांगो में रेत खदान संचालित था, जिसे कटघोरा निवासी अक्षय गर्ग, अभय गर्ग द्वारा संचालित किया जा रहा था। शासन द्वारा 3 वर्ष पहले ही खदान बंद कर दिया गया है। फिर भी वह ठेकेदार दादागिरी कर पिछले दो वर्ष से रात के समय पोकलेन मशीन से रेत खनन करता आ रहा है। उसके द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन कर हाइवा में परिवहन और रेत का अवैध भण्डारण किया जा रहा है। उसकी मनमानी चरम पर है, जिसे ग्रामीणों द्वारा रोक टोक की गई और पोकलेन मशीन भी जब्त कराया गया। इसके बाद से ठेकेदार अक्षय गर्ग द्वारा गांव में आतंक फैलाया जा रहा है। कुछ लोगों को शराब पिलाकर आपस में लड़ाई झगड़ा भी करा रहा है। जिससे गांव का वातावरण खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी इस अर्जी पर तत्काल कार्यवाही की जाए और रेत के भंडारण को जब्त कर रेत घाट ग्राम सभा को सौंप दी जाए।

Share This Article