Breaking ACB RAID:रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ ASI..धारा बढ़ाने के एवज में 35 हजार की कर रहा था मांग…

News Power Zone
3 Min Read

सूरजपुर। ACB सरगुजा की टीम ने सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाने में पदस्थ ASI माधव सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। ASI माधव सिंह ने जमीन विवाद के मामले में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष के खिलाफ धारा बढ़ाने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, बाद में सौदा 10 हजार में तय हुआ था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी थी। एसीबी अंबिकापुर की टीम ने बुधवार को एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना अंतर्गत ग्राम सुरता निवासी ग्रामीणों के बीच जमीन विवाद को लेकर कुछ दिनों पूर्व विवाद हुआ था। विवाद के बाद जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह के भाई के साथ पर ग्रामीणों ने टांगी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मामला रामानुजनगर थाने में दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने सामान्य मारपीट व गालीगलौज की धाराएं लगाई थीं।

धारा बढ़ाने मांगी 30 हजार रुपये रिश्वत

मामले में जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह ने सूरजपुर थाने में संपर्क किया तो थाने में पदस्थ एएसआई माधव सिंह ने मामले में धारा 307 जोड़ने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसकी शिकातय शिवमंगल सिंह ने एसीबी अंबिकापुर से कर दी। एसीबी की टीम ने फोन पर बात कर रिश्वत मांगने की तस्दीक कराई। फोन में बातचीत के दौरान एएसआई माधव सिंह 10 हजार रुपये लेकर धाराएं बढ़ाने के लिए तैयार हो गए।

 

ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

 

बुधवार दोपहर अंबिकापुर से एसीबी डीएसपी प्रमोद कुमार खेस की टीम रामानुजनगर पहुंची। शिवमंगल सिंह केमिकल लगे 10 हजार रुपये लेकर थाने में पहुंचे। एएसआई माधव सिंह ने सहयोगी मोहमुद्दीन के हाथों रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये लिया था। जैसे ही उन्होंने एएसआई माधव सिंह को रिश्वत की रकम दी। एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।

एएसआई माधव सिंह एवं सहयोगी मोहमुद्दीन को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 12 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share This Article