FeaturedBreakingक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking : गुरुजी गए थे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का स्वागत करने और कटवा बैठे जेब ..VDO में देखें ..

बिलासपुर। जेब कतरो ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पूरा मामला बिलासपुर के अग्रसेन चौक का है, जहां पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के बिलासपुर आगमन पर टीचर एसोसिएशन स्वागत के लिए खड़े थे, जहां मौजूद शिक्षकों का जेब कतरों ने पाकिट मार मौके से रफूचक्कर हो गए।

सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस बल कि कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद इन जेब कतरों ने हौसले इतने बुलंद थे कि उनको पुलिस का जरा भी खौफ नहीं था। स्वागत में मस्त शिक्षकों को अपने जेब साफ होने की रत्ती भर भनक तक नहीं लगी तो वहीं पुलिस का कहना है यह जांच का विषय है शिकायत प्राप्त हुई है कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button