IPS Suicide : बड़ी खबर…सीनियर IPS ऑफिसर ने किया सुसाइड…! मकान के साउंड प्रूफ बेसमेंट में खुद को मारी गोली

News Power Zone
2 Min Read
IPS Suicide
चंडीगढ़, 07 अक्टूबर। IPS Suicide : हरियाणा काडर के वर्ष 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित निवास पर आत्महत्या कर ली। चंडीगढ़ पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि एडीजीपी रैंक के अधिकारी ने खुद की सर्विस रिवाॅल्वर से गोली मारी है। उनकी बेटी को यह रिवाॅल्वर मकान के बेसमेंट में मिली। यह बेसमेंट साउंडप्रूफ है, जिसके चलते गोली चलने की आवाज बाहर नहीं आई। काफी देर बाद पूर्ण कुमार की बेटी ने नीचे जाकर देखा तो पिता का शव पड़ा था और पास में ही रिवाॅल्वर भी पड़ी थी। चंडीगढ़ के एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।

आईएएस पत्नी जापान दौरे पर

वाई पूर्ण कुमार की पत्नी पी अमनीत कुमार सीनियर हरियाणा काडर की आईएएस अधिकारी हैं। उनका बैच भी 2001 है। पी अमनीत कुमार इस समय हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं, जो कि इस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान के दौरे पर गई हुई हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल को आठ अक्टूबर की रात को वापस दिल्ली लौटना है।

पीटीसी सुनारिया में आईजी के पद पर कार्यरत थे

एडीजीपी रैंक के वाई पूर्ण कुमार पीटीसी सुनारिया (रोहतक) में आईजी के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले उन्हें आईजी रोहतक के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन वे इस पद पर ज्यादा समय नियुक्त नहीं रह सके। वाई पूर्ण कुमार को आईजी रोहतक के पद पर लंबे समय बाद नियुक्ति मिली थी। इस नियुक्ति से पहले वह गैर महत्व के पदों पर कार्यरत रहे हैं।
TAGGED:
Share This Article