Tokhan Sahu Biography: कौन है छत्तीसगढ़ के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू.. पढ़े उनका जीवन परिचय

News Power Zone
5 Min Read

 

Tokhan Sahu Biography In Hindi: रायपुर: छत्तीसगढ़ से तोखन साहू केंद्र में मंत्री बनेंगे। मंत्री पद की शपथ के लिए उन्हें फोन भी आ गया है। तोखन साहू ने बिलासपुर से चुनाव जीता है। पहली बार संसद में चुनकर पहुंचे तोखन साहू ने बिलासपुर सीट पर कांग्रेस के देवेंद्र यादव को हराया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को भाजपा नेताओं ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में बधाई दी। श्री साहू ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पटखनी दी है। राजनैतिक पंडितों की मानें तो प्रदेश के साहुओं को साधने के लिए उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

तोखन साहू एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं, जो कि वर्ष 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। रमन सिंह सरकार में तोखन साहू को संसदीय सचिव भी बनाया गया था। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया तो उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जा रहा है।

बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं।

तोखन पंच से सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2015 में विधायक रहते हुए उन्हें रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव का पद भी दिया गया था। वहीं कुछ ही कुछ माह पहले तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है।

जानिये कौन हैं तोखन साहू

नाम – तोखन साहू
पिता का नाम – बलदाऊ प्रसाद साहू
जन्मतिथि – 15 अक्टूबर 1969
पत्नी का नाम – लीलावती साहू
पत्नी की जन्मतिथि – 16 अप्रैल 1975
संतान – एक पुत्र, एक पुत्री
शैक्षणिक योग्यता- एमकॉम
स्थायी पता – ग्राम डिंडौरी, पोस्ट-छटन, तहसील-लोरमी, व्हाया –मुंगेली, जिला मुंगेली
स्थानीय पता – ई-13, शांति नगर, रायपुर
मोबाइल- 98935-93068
अभिरुचि – किताबें पढ़ना
विधानसभा चुनाव- 2013 में पहली विधानसभा चुनाव जीते
2014-15 में सदस्य, महिला एवं बालकों के कल्याण संबंधि समिति, सदस्य, प्रत्यायुक्त विधान समिति
2015 – संसदीय सचिव छत्तीसगढ़

.पंच से संसद तक का तय किया सफर

बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं।

श्री साहू ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पटखनी दी है। राजनैतिक पंडितों की मानें तो प्रदेश के साहुओं को साधने के लिए उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

ये हैं बिलासपुर सांसद तोखन साहू

सांसद तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बात इनके सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन की करें, तो तोखन साहू 2013 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। 2014-15 में श्री साहू सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। उसके बाद 2015 में वह संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन रहे। 2013 में तोखन ने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में तोखन को 52302 मत मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह थे, जिन्हें 46061 वोट मिले और तोखन साहू विधायक चुने गए।

Share This Article