Featuredकोरबासामाजिक

Korba : काट दिए जाएंगे 923 साल वृक्ष..केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने प्रदान की अनुमति…

कोरबा। बोरर की चपेट में आकर बीमार हुए राजकीय वृक्ष साल के 923 पेड़ों की कटाई होगी। बालको परिक्षेत्र के इन संक्रमित पेड़ों की वजह से स्वास्थ्य पेड़ भी बोरर की गिरफ्त में आ जाएंगे। इसे फैलने से रोकने का एकमात्र यही उपाय रह गया है, जिसे देखते हुए केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने बालको के सघन वन क्षेत्र में इन साल के वृक्षों को काटने की अनुमति दे दी है।

वन विशेषज्ञों के अनुसार एक हरे भरे पेड़ को 1500 बोरर कीट घुन की तरह चट कर जाते हैं। कीट के प्रकोप से बचाने वन विभाग करेगा 923 साल पेड़ों की कटाई की तैयारी कर रहा है। कोरबा वनमण्डल अंतर्गत बालको के सघन वन क्षेत्र अंतर्गत साल पेड़ पर बोरर का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। इसकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किया गया, पर सफलता नहीं मिली। आखिरकार विभागीय अधिकारियों ने बीमारी की जद में आ चुके करीब 12 सौ पेड़ों को चिन्हांकित किया। काफी प्रयास के बाद केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने 923 वृक्ष को काटने अनुमति प्रदान की है। अब तक विभाग ने 497 पेड़ों की कटाई की है और जल्द पूरी तरह सूख चुके शेष पेड़ों की कटाई की जाएगी, ताकि जंगल को सुरक्षित रखा जा सके। अधिकारियों ने बोरर के प्रकोप को नियंत्रित करने योजना तैयार कर ली। योजना के मुताबिक सूख चुके पेड़ों की गणना की गई। जिसमें 1200 से अधिक पेड़ को चिन्हांकित किया गया। बोरर कीट को नष्ट करने दवा का छिड़काव भी किया गया। पेड़ों के उन हिस्सों को ब्लॉक किया गया, जहां से बोरर कीट ने प्रवेश किया था। जिससे लगातार बढ़ रहे बोरर पर अंकुश तो लगा लिया गया, लेकिन पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका। इस पर पूरी तरह अंकुश लगाने ठोस पहल जरूरी थी। लिहाजा वर्ष 2022-23 में कोरबा वन मंडल के तत्कालीन डीएफओ प्रियंका पांडेय ने 923 पेड़ों की कटाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को भेज दिया था। वन अफसरों की लगातार प्रयास के बाद मंत्रालय ने पेड़ काटने अनुमति प्रदान कर दी हैं। इसके साथ ही वन विभाग ने पेड़ों की कटाई भी शुरू कर दी है। अब तक बालको के जंगल में बोरर की जद में आ चुके 497 पेड़ों की कटाई की जा चुकी है, बताया जा रहा है आने वाले दिनों में शेष पेड़ों की कटाई पूरी कर ली जाएगी, ताकि जंगल के भीतर लगे साल वृक्षों को कीट से बचाया जा सके।

 

मानसून खत्म होने के बाद पेड़ में लगता है, जो उम्र भर रहता है

 

बोरर एक प्रकार का कीट है, जो एक बार में 300 से 500 अंडा देता है। साल बोरर मानसून समाप्त होने के बाद पेड़ पर लगता है, जो उम्र भर पेड़ पर रहता है। एक हरे भरे पेड़ को 1500 कीट घुन की तरह चट कर जाते हैं। बोरर को समाप्त करने का एकमात्र उपाय पेड़ की कटाई है, अन्यथा यह साल अन्य पेड़ों में तेजी से फैल जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button