Sonia Gandhi: सोनिया गांधी कांग्रेस के संसदीय दल की चेयरपर्सन बनीं, खरगे के प्रस्ताव पर सीडब्ल्यूसी की मुहर

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली। Sonia Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस में लगातार बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सोनिया गांधी कांग्रेस के संसदीय दल की चेयरपर्सन के रूप में फिर से चुन लिया गया है।

 

Sonia Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी को संसदीय दल के प्रमुख के तौर पर चुनने का प्रस्ताव रखा। इस पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों के पार्टी सांसदों ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी।

Share This Article