Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

CG News: आरक्षण के प्रावधानों पर समिति का गठन, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को बनाया गया अध्यक्ष

रायपुर। CG News: राज्य सरकार ने आरक्षण के प्रावधानों पर समिति का गठन किया। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को समिति का अध्यक्ष बनाया।नेताम ने कहा कि, बीजेपी सरकार आने के बाद त्वरित निर्णय किया गया है। इसमें इसमें अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं। दिल्ली से लौटने के बाद समीक्षा बैठक की जाएगी। जब बैठक होगी उसमें GAD के अधिकारियों के साथ चर्चा भी होगी।

 

CG News: खाद-बीज संकट पर होगी बैठक

 

CG News: मानसून के समय खाद-बीज संकट पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, समय-समय पर इस विषय को उठाया गया है। विभिन्न जिलों और संभागों में अधिकारियों को भेजा गया है। सभी को जिले और संभाग में बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। सेक्रेटरी लेवल के सभी अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली से लौटकर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button