Breaking : आरईएस SDO को ठेकेदार ने दफ्तर में घुसकर दौड़ा दौड़ाकर मारा..पढ़े क्या है मामला…

News Power Zone
2 Min Read

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत राजपुर में पदस्थ आरईएस के एसडीओ एवं सब इंजीनियर से आज एक ठेकेदार ने कार्यालय में घुसकर बड़ी बेरहमी से मारपीट की। ठेकेदार का नाम राजेश सिंह है और उसका गोपालपुर व अन्य जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार शराब के नशे में धुत्त था और मारपीट का कारण फिलहाल अज्ञात है।

शाम तकरीबन साढ़े 4 बजे की यह घटना है,एसडीओ धर्मेंद्र गुप्ता और सब इंजीनियर सुनील टोप्पो अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। तभी ठेकेदार राजेश सिंह वहां पहुंचा और लाठी डंडे और लात मुक्के से दोनो के साथ मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान ठेकेदार ने एसडीओ को पूरे कार्यालय में दौड़ा दौड़ाकर मारा और उसे जो भी बचाने आता वह उसके साथ भी मारपीट कर रहा था। इस दौरान कार्यालय में ठेकेदार ने एसडीओ और सब इंजीनियर के अलावा 2 अन्य लोगों से मारपीट की और एक महिला कर्मचारी जान बचाकर भागी।

इस घटनाक्रम के बाद पूरे शहर में तनाव की स्थिति उतपन्न हो गई है और पुलिस थाना का स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने घेराव कर दिया। सभी लोग इस मामले में शामिल ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और कड़ी कार्रवाई नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Share This Article