Korba Breaking : जेल में बंद चिटफंट के डायरेक्टर की मौत.. अफसरो में हड़कंप…

Desk Reporter
2 Min Read

कोरबा । चार दिन पहले ही जगदलपुर जेल से कोरबा लाए गए चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की मौत हो गई है। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। मामले की जानकारी जिला प्रशासन व उच्च अधिकारियों को दी गई है।

मूलत: कोलकाता निवासी अबीर कुंडू 57 वर्ष एक चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर था। उसके विरूद्ध बालको थाना में वर्ष 2015 में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। कोरबा के अलावा जगदलपुर में भी उसके विरूद्ध मामला दर्ज था और जगदलपुर के जेल में वह निरूद्ध था। प्रकरण समाप्त होने पर उसे कोरबा जेल शिफ्ट किया गया था। चार दिन पहले ही उसे जगदलपुर से कोरबा लाया गया था। बताया जा रहा है कि बीपी व हार्ट का इलाज कोरबा लाने से पहले से चल रहा था। यहां आने के बाद उसकी तबियत और बिगड़ गई, तब जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान गुरूवार को उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने उसकी मृत्यु होने की पुष्टि की। तब इसकी जानकारी जिला प्रशासन व उच्च अधिकारियों को दी गई। पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है। रात होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम अब शुक्रवार को किया जाएगा।

Share This Article