बर्खास्‍त किए गए उद्यानिकी विभाग 9 अधिकारी, फर्जी दिव्‍यांग प्रमाण पत्र देकर कर रहे थे नौकरी आदेश जारी

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार के उद्यानिकी विभाग में पदस्‍थ 9 ग्रामीण उद्यान अधिकारियों को बर्खास्‍त कर दिया गया है। सीधी भर्ती में दिव्‍यांग कोटा में नौकरी हासिल करने वाले इन लोगों का दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र फर्जी साबित हुआ है।

शासन स्तर पर इसकी जांच हुई और दिव्‍यांगता का फर्जी प्रमाण पत्र देकर नौकरी करने वाले को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए।

जांच में खुलासा हुआ कि इन लोगों ने नौकरी प्राप्‍त करने के लिए गलत प्रमाण पत्रों का उपयोग किया है। इसके आधार पर अब उन्‍हें नौकरी से बर्खास्‍त कर दिया गया है। बर्खस्‍त किए गए सभी कर्मचारी सीधी भर्ती के माध्‍यम से सेवा में आए थे।

Share This Article