HD Revanna in Custody: अपहरण और अश्लील वीडियो मामले में एचडी रेवन्ना हिरासत में

Desk Reporter
3 Min Read

बेंगलुरु: HD Revanna in Custody: कर्नाटक के JDS विधायक एचडी रेवन्ना को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को हिरासत में ले लिया है। एसआईटी वर्तमान में एक महिला द्वारा लगाए गए अपहरण के आरोपों की जांच कर रही है।

 

HD Revanna in Custody: बेंगलुरु के केआर नगर पुलिस स्टेशन में एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। साथ ही अश्लील वीडियो के सर्कुलेट होने के संबंध में उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की भी जांच कर रही है। प्रज्वल्ल रेवन्ना के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है।

 

 

HD Revanna in Custody: कर्नाटक पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिला का पता लगाया

 

कर्नाटक पुलिस ने उस महिला का सफलतापूर्वक पता लगा लिया है जिसके बेटे ने एचडी रेवन्ना और उसके सहयोगी सतीश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। वह अचानक अपने लापता होने के बारे में विशेष जांच दल को अपनी गवाही देने के लिए राजी हो गई है। इस बीच, यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की भी जांच जारी है।

 

HD Revanna in Custody: अचानक लापता हो गई थी आरोप लगाने वाली महिला

 

 

बताया जा रहा है कि इस महिला ने पांच साल तक रेवन्ना के घर में काम किया था। तीन साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। इस महिला के बेटे को एचडी रेवन्ना के करीब सतीश ने 26 अप्रैल को उठा लिया था। इसके बाद महिला घर लौटी। लेकिन रेवन्ना के लोगों ने 29 अप्रैल को साथ ले गए। इसके बाद से महिला लापता थी। महिला के लापता होने के बाद केआर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही पुलिस लापता महिला का पता लगाने में जुटी थी।

 

HD Revanna in Custody: इस बीच, कर्नाटक सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना का पता लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता मांगने का आग्रह किया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इस मामले को लेकर नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। हाल ही में एचडी रेवन्ना के निजी सहायक से जुड़े एक फार्महाउस से एक महिला को भी बचाया गया है।

Share This Article