सीजी ब्रेकिंग : मतदाता पर्ची बांटने लगाए पंडाल में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Desk Reporter
1 Min Read

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में इस वक्त लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान के बीच राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है।

दरअसल यहां मतदाता पर्ची बांटने लगाए पंडाल में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कांग्रेसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बैगा बाहुल्य क्षेत्र चिंयाडाड़ मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले हाईटेंशन के नीचे कांग्रेस पार्टी ने पंडाल लगाया था। इस दौरान हाईटेंशन के चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह मामला कुकदुर थाना का है।

Share This Article