‘अब मैं शादी नहीं करूंगी…’, जयमाल से पहले ऐसा क्या हुआ जो दुल्हन करने लगी यह जिद

Desk Reporter
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दुल्हन ने जयमाल से ठीक पहले शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा। बारात वापस लौट गई। मामला बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव का है। बारात बबेरू क्षेत्र से आई थी। जब बेहोश हो गया दूल्हा पूरा घर बारात के स्वागत में जुटा था। बारात आई और द्वार पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद जयमाल का समय आया। जयमाल से ठीक पहले दूल्हा बेहोश हो कर गिर गया। फिर चारो तरफ अफरा तफरी मच गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख सब दंग रह गए। लड़की के घर वालों ने इंकार करने के बाद भी बारातियों का स्वागत किया। बारातियों ने भोजन किया और रात्रि विश्राम किया। इसके बाद सुबह वापस लौट गए।

 

Share This Article